बागपत, जून 10 -- बागपत। सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पोस्ट डालकर कमाई करने वाले एक आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 17 मोबाइल फोन, 70 सिम कार्ड, लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया। बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा के खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार का काम भी यही आरोपी कर रहा था। विधायक प्रतिनिधि द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि गौरव धामा ने एसपी सूरज कुमार राय से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि कुछ असामाजिक तत्व विधायक योगेश धामा के विरुद्ध सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार व उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- परिहार विधायक को व्हाट्सएप हैक करने वाला नालंदा से धराया एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुक...