नई दिल्ली, अगस्त 3 -- नई दिल्ली, अरुण चट्ठा। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए मजबूत तंत्र विकसित करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके लिए मंत्रालयों और उनसे जुड़े विभागों के स्तर पर सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) का गठन किया जा रहा। इसका काम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे निगरानी रखने का है। झूठी एवं अफवाहजनक पोस्ट और वीडियो पर एक तय समय के अंदर तथ्यात्मक जवाब देना होगा। एक मंत्रालय से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि बीते कुछ महीनों के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार और उसके मंत्रालयों के खिलाफ ऐसी पोस्ट व वीडियो को भरमार आ गई है, जो तथ्यात्मक नहीं है। झूठी या आधी-अधूरी जानकारी के साथ सूचनाओं को प्रसारित किया जा रहा। ऐसी पोस्ट व वीडियो को जंतर-मंतर पर चले कॉकरोच जनता पार्टी...