पीलीभीत, सितम्बर 23 -- सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी करने के बाद एक युवक की समुदाय विशेष के लोगों ने घेरकर पिटाई कर दी। युवक गलती से स्टेट्स लगने और डिलीट करने बात कहता रहा। गुस्साए लोगों ने उसकी नहीं सुनी। युवक के परिजनों ने पिटाई करने वालों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी है। समुदाय विशेष के बड़ी संख्या में लोग जहानाबाद थाने पहुंच गए। पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने समझाकर विवाद शांत कराया। जहानाबाद कस्बे के रहने वाले एक युवक ने दूसरे समुदाय के खिलाफ धार्मिक टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर दी। इसकी जानकारी होने पर समुदाय विशेष के लोगों में आक्रोश फैल गया। इधर, जैसे ही युवक के परिजनों को धार्मिक टिप्पणी करने की जानकारी हुई। उन्होंने स्टेटस को तत्काल डिलीट करवा दिया। समुदाय विशेष के लोग पोस्ट करने वाले युवक की खोजबीन...