फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- कंपिल, संवाददाता। सोशल मीडिया पर एक बजरंग दल कार्यकर्ता को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने के मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी चेतन शुक्रवार दोपहर बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कंपिल थाने पहुंचे और तहरीर सौंपी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को आपत्तिजनक और धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं। हालांकि हिन्दुस्तान अखवार वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। तहरीर में कहा गया है कि इस प्रकार की गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। बजरंग दल के जिला सुरक्षा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.