फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। पल्ला थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है और उसकी एक युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। युवक एसी मैकेनिक का काम करता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा उक्त युवक से कथित रूप से परेशान थी। इसी के चलते उसने बुधवार को यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। पल्ला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा-6 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि पीड़िता के स्वस्थ होने के बाद ...