मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली आठवीं की एक छात्रा को सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवक ने पहले उसको प्यार की जाल में फंसाया। फिर बर्थडे पार्टी में नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित युवक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। कई बार गर्भपात की दवा भी खिलाई। अब उस युवक ने छात्रा से शादी करने से इनकार कर दिया है।छात्रा गुरुवार को नगर थाने पहुंची और उक्त आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। महिला पुलिस कर्मियों ने पीड़ित छात्रा से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप पुलिस का कहना है कि छात्रा व उसकी मां के लगाए आरोपों की जांच की जा रही है। जिस लड़के ...