सोशल मीडिया पर दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाया
गाज़ियाबाद, जून 9 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर क्षेत्र की एक महिला को सोशल मीडिया पर दोस्ती के जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने और लगातार ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी वीडियो वायरल करने तथा पति व रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर महिला पर मिलने और यौन शोषण के लिए दबाव बना रहा है। पीड़िता की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब आठ महीने पहले उनकी सोशल मीडिया पर राजन नाम के व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई थी। शुरुआती बातचीत के बाद आरोपी ने भावनात्मक दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने आत्महत्या करने और हाथ की नस काटने जैसी धमकियां देकर उन्हें वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर किया। इसी दौरान उसने उन्हें निर्वस्त्र होने के लिए उकसाया और वीडि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.