फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही शहर में खुशी का माहौल छा गया। परिणाम सामने आते ही छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक-दूसरे को बधाइयों का सिलसिला शुरू कर दिया, जो दिनभर जारी रहा। सुबह से ही छात्र अपने-अपने परिणाम जानने के लिए उत्सुक नजर आए। जैसे ही परिणाम घोषित हुए, अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपने नंबर सोशल मीडिया पर साझा किए। दोस्तों, रिश्तेदारों और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जहां कई छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को देते हुए भावुक पोस्ट भी साझा किए। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं में छात्र-छात्...