बिजनौर, अप्रैल 25 -- बिजनौर। नहटौर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ एक युवक का फोटो वायरल होने से हड़कंप मच गया। फोटो में युवक खुलेआम हाथ में तमंचा लिए नजर आ रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इसकी पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि वायरल फोटो में दिख रहा युवक गांव फुलसंदी का निवासी है। शुक्रवार शाम यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा। किसी व्यक्ति ने इस संबंध में 'एक्स' प्लेटफॉर्म के माध्यम से पुलिस को शिकायत भी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया और स्थानीय पुलिस को जांच के निर्देश दिए। पुलिस अब फोटो में दिख रहे युवक की पहचान की पुष्टि करने के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि उसके पास अव...