रुद्रपुर, मार्च 10 -- रुद्रपुर। पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर फोटो अपलोड करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की होली के दिन तमंचा लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। बगवाड़ा पुलिस चौकी ने फोटो के आधार पर युवक को चिह्नित किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बृजेश यादव पुत्र जीतेन्द्र यादव निवासी बगवाड़ा भाटा, थाना रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद किया। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...