कौशाम्बी, मार्च 27 -- संदीपन घाट थाने के एक गांव में तमंचा और कारतूस के साथ युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। फोटो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लोहरा गांव निवासी एक युवक ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी। यह फोटो तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बन गया। वायरल फोटो पुलिस के संज्ञान में आते ही संदीपन घाट थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने युवक की पहचान करते हुए उसके ठिकाने पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिय...