कौशाम्बी, जून 6 -- सैनी थाना क्षेत्र के लोंहदा गांव निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व जाति विशेष को लेकर अभद्र टिप्पणी की। प्रसारित वीडियो की जांच करते हुए मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंटरनेट मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो प्रसारित हुआ। इसमें साफ देखा जा रहा है कि आरोपी युवक प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और उनकी जाति को लेकर अनाप-शनाप बोल रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बहरहाल, वीडियो पर जाति विशेष के लोगों की नजर पड़ी तो आक्रोश फैल गया। कार्रवाई की मांग शुरू हो गई। जातिगत विद्वेश की संभावना को देखते हुए सैनी इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय ने तत्काल जांच शुरू कराई। इस दौरान पता चला कि लोंहदा निवासी राहुल पुत्र शिवभवन ने वीडियो पोस्ट किया ह...