गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन और टूटे कनेक्शन के चलते लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण इंदिरापुरम के लोग अब टैंकरों से साफ पानी की मांग कर रहे हैं। न्यायखंड, अभय खंड, वसुंधरा, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, अर्थला, विक्रम एंक्लेव सहित कई इलाकों में पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। इंदिरापुरम निवासी कल्याण ने एक्स पर पोस्ट कर मरम्मत कार्य पूरा होने तक टैंकरों से साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक निगम साफ पानी टैंकरों से उपलब्ध कराए। वहीं, अर्थला निवासी अंकित तोमर ने टूटे कनेक्शन से बहते गंदे पानी का वीडियो साझा किया है। विक्रम एंक्लेव निवासी रोहित वर्मा ने बताया कि करीब एक माह से लगातार गंदा पानी आ रहा है। जल निगम के...