मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- क्षेत्र में बहुत बड़ी संख्या में डंपरों का संचालन दिन भर किया जाता है। जब भी कोई बड़ा हादसा होता है तो पुलिस एक-दो दिन पर अंकुश लगाने का असफल प्रयास करती है और इसके बाद फिर से छूट दे दी जाती है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है और सोशल मीडिया पर यह मुद्दा बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुलिस जानबूझकर डंपर संचालकों को छूट देकर लोगों का जीवन खतरे में डाल रही है। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि अवैध डंपरों का संचालन रोकने के लिए कड़े आदेश दिए जा रहे हैं, दिन के समय नो एंट्री लागू की जाएगी। यह भी पढ़ें- कटिहार शहर में भारी वाहनों की दिन में नो एंट्री लागू यह भी पढ़ें- बेकाबू ई-रिक्शा बने जाम का कारण, शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...