नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- कर्नाटक में एक कार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बड़ी संख्या में लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा शेयर किए इस वीडियो में एक मारुति आल्टो कार नजर आ रही है। इस कार पर स्टिकर लगा है, 'कीप डिस्टेंस, ईएमआई पेंडिंग'। यह वीडियो कर्नाटक स्थित मंगलुरु के सर्किट हाउस रोड का है। यह वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर तरह-तरह का कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद से इसे इंस्टाग्राम पर 54 मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। लोगों ने इस पर मजाकिया लहजे में खूब कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि एक ही वक्त में फनी और सैड। एक अन्य यूजर ने लिखा, लड़के हंसेंगे, लेकिन बड़े लोग इसका दर्द महसूस करेंगे। एक तीसरे ...