नोएडा, मार्च 17 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-3 थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के आपत्तिजनक फोटो वायरल होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने बिहार निवासी युवक पर इंस्टाग्राम आईडी से फोटो वायरल करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। मूलरूप से बिहार के रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में सेक्टर-66 स्थित गांव में परिवार के साथ किराये के घर में रहते हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वह किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी के आपत्तिजनक फोटो मूलरूप से बिहार के नवादा जिला निवासी युवक अपनी इंस्टाग्राम आईडी से वायरल कर रहा है। रिश्तेदारों और परिचितों ने उन्हें जब इसकी जानकारी दी तो परिवार के लोग नाराज हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम आईडी के जरिये आरोपी के मोबाइल नंबर पर कॉल की।...