सोशल मीडिया पर एआई से बनी तस्वीरों की बाढ़
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नेपाल में भयानक बाढ़ के बाद सोशल मीडिया पर नकली और एआई से बनी तस्वीरों की बाढ़ आ गई है। बचाव और राहत कार्यों के साथ-साथ सरकार को गलत जानकारी से भी निपटना पड़ रहा है। इसी वजह से सरकार ने पिछले कुछ दिनों में 72 यूजर्स को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का आदेश दिया। देश की मीडिया रेगुलेटरी बॉडी, नेपाल प्रेस काउंसिल ने भोटेकोशी घटना पर विशेष शिकायतें नाम से एक खास पोर्टल शुरू किया। इसके जरिए आम लोग आपदा से जुड़ी गलत जानकारी और ग्राफिक कंटेंट की रिपोर्ट कर सकते हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया जब सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें हिमालयी देश में बाढ़ से हुई तबाही को दिखाया गया।अभी यह भी पढ़ें- नेपाल त्रासदीः नदियों के किनारे लाशों के ढेर, मंडरा रहा महामारी का खतरा; अलर्ट जारी तक 101 शिकायतें मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.