चतरा, अप्रैल 25 -- चतरा, संवाददाता। सोशल मीडिया (ट्विटर) के माध्यम से प्रतापपुर प्रखंड के गोमे गांव से संबंधित आवास समस्या की शिकायत प्राप्त होने पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने मामले पर त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने प्रतापपुर के बीडीओ को जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया। इसके बाद संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधियों और कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर जांच की गई। जांच में पाया गया कि स्व. संभाली भारती (ग्राम गेड़े, पंचायत प्रतापपुर) की मौत लगभग तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है। उनकी दोनों पत्नियां सूरज मनिया देवी और रूनी देवी वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2019-20 में स्वीकृत पक्के आवास में अपने-अपने परिवार के साथ रह रही हैं। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में डीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्प...