बहराइच, मार्च 6 -- बहराइच, संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल होने के चलते तनाव फैल गया। चार युवकों द्वारा बनाए गए इस वीडियो को देखकर लोगों में गहरी नाराजगी फैल गई और देखते ही देखते थाने पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तहरीर मिलते ही चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला उस वक्त सामने आया जब रमजान के पवित्र महीने में रोजा अफ्तारी से कुछ ही पहले यह वीडियो लोगों के मोबाइल पर पहुंचने लगा। वीडियो की सामग्री को समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं के विरुद्ध आपत्तिजनक बताया जा रहा है, जिसके चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश है।गोबरहा निवासी आशिफ सिद्दीकी पुत्र मलखे की तहरीर पर पुलिस ने कुट्टी बाजार...