हरदोई, अप्रैल 22 -- सुरसा। थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने का मामला सामने आया है। उप निरीक्षक अरविन्द यादव ने थाना सुरसा में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। भ्रमण के दौरान दरोगा अरविन्द यादव को जानकारी मिली कि ट्विटर पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में 'रितेश पासी हरदोई' नाम से संचालित एक फेसबुक पेज का स्क्रीनशॉट साझा किया गया है। आरोप है कि उक्त पोस्ट में एआई के माध्यम से तैयार की गई तस्वीर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत की गई है। यह भी पढ़ें- आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी, मुकदमा दर्ज पुलिस के अनुसार इस प्रकार की पोस्ट से उच्च पदस्थ जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल होने के साथ-साथ आम जनमानस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.