बिहारशरीफ, मार्च 18 -- साइबर पुलिस मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। नालंदा पुलिस ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि इस पोस्ट से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। इस वजह से सोशल मीडिया यूजर पर एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार को माधवलाल कश्यप नाम से बने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने की सूचना मिली। पोस्ट की जांच के बाद इसे आपत्तिजनक पाया गया। इसके बाद केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गयी। उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। फिलहाल वह फरार है। जांच में यह सामने आया है कि उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे किसी भी पोस्ट ...