सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में युवक गिरफ्तार
औरैया, जुलाई 18 -- सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्ट से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। थाना ऐरवाकटरा पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान चिरैयापुर निवासी एक युवक को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर आरएसएस के संबंध में आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी पोस्ट की थी, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका उत्पन्न हो गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार एवं कांस्टेबल धीरज कुमार शामिल रहे। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.