सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
बस्ती, जुलाई 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। सोशल मीडिया पर देवी-देवता और प्रधानमंत्री मोदी के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने के आरोप में गौर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस टीम ने महापुरवा गांव निवासी शशिकांत उर्फ भोला (27) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने की सूचना मिलने के बाद जांच की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव और कांस्टेबल हरिशंकर यादव शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.