मधुबनी, मार्च 18 -- मधुबनी । सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने व आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एक युवती ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साइबर थानाध्यक्ष डीएसपी अंकुर कुमार ने बताया कि लड़की के लिखित आवेदन पर बाबूबरही थाना क्षेत्र के विजय कुमार साफी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लड़की ने पुलिस को बताया कि शादी रूकवाने की नीयत से आरोपित वाट्सएप पर इनका फोटो वायरल कर रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...