सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री पोस्ट करने पर मुकदमा दर्ज
नोएडा, अक्टूबर 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बीटा दो कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री प्रसारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने संदिग्ध इंस्टाग्राम यूजर की पहचान और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। बीटा दो कोतवाली में कार्यरत उपनिरीक्षक अतुल प्रताप की ओर से शनिवार को मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार साइबर सेल को एक साइबर टिप प्राप्त हुई थी। इसमें इंस्टाग्राम मैसेंजर के माध्यम से एक संदिग्ध यूजर द्वारा बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री प्रसारित किए जाने की जानकारी मिली थी। साइबर सेल की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचना में संदिग्ध यूजर का नाम प्रीत बताया गया है। इसके साथ ही उसका मोबाइल नंबर, संबंधित प्रोफाइल की जानकारी, आईपी एड्रेस, डिवाइस,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.