सोशल मीडिया पर असलहा लहराना पड़ा भारी
जौनपुर, जून 14 -- सुरेरी (जौनपुर)। सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो साझा करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वायरल तस्वीर का संज्ञान लेते हुए सुरेरी पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ शनिवार देर शाम आर्म्स ऐक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी संदेश मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही थी, जिसमें वह असलहे के साथ दिखाई दे रहे थे। तस्वीर की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद विधिक कार्रवाई की।प्रभारी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.