मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- थाना डिलारी क्षेत्र के ग्राम जटपुरा में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गांव निवासी पूर्व प्रधान पति ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित रईस अहमद ने प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव का एक युवक, जो विदेश में मजदूरी करता है, ने फर्जी नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उनकी छवि खराब करने की नीयत से वीडियो और रील अपलोड की हैं। इन पोस्ट में आपत्तिजनक व भ्रामक बातें कही गई हैं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। पीड़ित का आरोप है कि समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लगातार गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पूरे मामले से वह मानसिक रूप से भी परेशान हैं। पीड़ित ने थाना डिलारी पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कड़...