सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा
शामली, जून 5 -- शामली। शहर निवासी एक महिला ने सोशल मीडिया पर अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीपाल विहार निवासी रेखा चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक गृहिणी एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं तथा उनके पति भारतीय सेना में कार्यरत हैं। आरोप है कि उन्होंने 28 जनवरी को एक फेसबुक पेज पर सामान्य टिप्पणी की थी, जिसके बाद बागपत जनपद के कोताना गांव निवासी सचिन कुमार ने उनके तथा उनके पति के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां कीं।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा विभिन्न नामों से कथित फर्जी सोशल मीडिया आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.