गंगापार, सितम्बर 28 -- सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा मां दुर्गा के लिए अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मीरगंज पुलिस ने युवक को हिरासत मे लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा पर इंटरनेट मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से विधिक कार्रवाई की मांग की। रविवार को सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रु्प पर मां दुर्गा को लेकर एक व्यक्ति द्वारा अभद्र पोस्ट डाली गई थी, जिससे हिंदुओं की भावनाएं भड़क उठी। मामले की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग लामबंद हो गए। लोग इसकी सूचना थानाध्यक्ष मीरगंज को देकर कहा कि नवरात्र के दौरान ऐसी अशोभनीय टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.