अयोध्या, फरवरी 17 -- कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय कमेटी हाल में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रभारी कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विवि के समस्त अधिष्ठाता एवं निदेशक मौजूद रहे। कुलपति ने विवि के शैक्षिक, प्रसार एवं शोध कार्यों के सुदृकरण के साथ-साथ विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता पर जोर दिया। बाल गृह में विभिन्न गतिविधियों को आयोजित कर स्वावलंबी बनाने की बात कही। कुलपति ने कहा कि जो भी वैज्ञानिक दूसरे संस्थानों से ट्रेनिंग लेकर आए हैं वे अपने संकाय सदस्यों के साथ इसे साझा करें। पिछले छह वर्षों में विवि ने विभ...