हजारीबाग, मार्च 24 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। गोरहर थाना परिसर में रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सोमवार को हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और संचालन राजकुमार गिरी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से बरही थानाप्रभारी विनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक मो इमदाद अंसारी, थानाप्रभारी नीतीश कुमार सिंह मौजूद थे। बैठक में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने शांति समिति, अखाड़ा समिति के सदस्यों और उपस्थित लोगों को रामनवमी त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार को सरकारी गाइडलाइंस का पालन करें। न्यायालय आदेश के मुताबिक त्योहार में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसलिए डीजे का प्रयोग नहीं करें।पुलिस प्रशासन की सोशल मीडिया पर पैनी नजर के साथ अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस प्रशासन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.