समस्तीपुर, मार्च 31 -- सरायरंजन,। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को डीजल पेट्रोल नहीं मिलने की अफवाह फैलते ही उहापोह की स्थिति बन गयी। पंपों पर डीजल पेट्रोल खत्म होने की अफवाह किसी ने सोशल मीडिया पर उड़ा दी। इसके बाद पेट्रोल डीजल लेने के लिए पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के झखरा, सरैया, मां डीहवारणी पंप, मुसरीघरारी एवं लाटबसेपुरा पंप पर सुबह से ही लोगों की लाइन लगी रही। डीजल पेट्रोल के लिये लोग बाइक, ट्रैक्टर, डब्बा आदि लेकर पहुंच गए। हालांकि कहीं भी किसी पंप पर डीजल पेट्रोल की कोई कमी नहीं बताई गई है। सभी पंपों पर डीजल पेट्रोल भरपूर मात्रा में उपलब्ध बताया गया है। इधर, बीडीओ सुनील कुमार ने बताया की पंपों पर डीजल पेट्रोल की कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। डीजल पेट्रोल नहीं मिलने की अफवाह फ़ैलाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.