एटा, मार्च 2 -- त्योहार पर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, भ्रामक, झूठी सूचना वायरल करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। सोमवार को अलग-अलग जगह पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ कई क्षेत्रों में पैदल गश्त किया और व्यापारियों से जानकारी भी ली। रविवार को एसएसपी श्याम नारायण सिंह, एएसपी श्वेताभ पांडेय, सीओ नगर कीर्तिका सिंह, सीओ सकीट नीतीश गर्ग, सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा, सीओ यातायात श्री संजय सिंह, एसडीएम सदर विपिन कुमार के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले मुख्य बाज़ारों, सार्वजनिक स्थानों व प्रमुख मार्गों पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अनावश्यक रूप से रोड किनारे खड़े वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। दूसरी तरफ सीओ सकीट नीतीश गर्ग ने मलावन क्षेत्र में भारी पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.