फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित होते ही सोशल मीडिया पर विद्यार्थियों और स्कूलों की सक्रियता बढ़ गई। जिलेभर में छात्र-छात्राओं ने अपने परीक्षा परिणाम को फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया। इसके बाद बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी मार्कशीट, स्कूल ड्रेस में फोटो और परिवार के साथ जश्न मनाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। कई छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए भावुक संदेश भी साझा किए। वहीं रिश्तेदारों और मित्रों ने कमेंट्स और स्टेटस के माध्यम से बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- बोर्ड परिणाम : दसवीं का परीक्षा प...