बांदा, अगस्त 4 -- बांदा। जिले के सोशल मीडिया क्रिएटर्स को सशक्त, सम्मानजनक और संगठित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बैठक हुई। प्रवीण चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोशल मीडिया से जुड़े रचनाकारों और साथियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित करने की रणनीति पर चर्चा कीई, सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया। नई कार्यकारिणी में मछंदर सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संतोष गुप्ता को महामंत्री, सोनम सिंह को उपाध्यक्ष व सीमा गुप्ता को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम सोशल मीडिया क्रिएटर्स के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ समाज हित और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...