अमरोहा, मार्च 13 -- हसनपुर। नगर के सरदार बेगम मेमोरियल पीजी कॉलेज के सात दिवसीय रासेयो शिविर के समापन पर साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संग शिविर का समापन हुआ। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया।यूनिट एक व दो के स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी की जानकारी देते हुए ओटीपी शेयर न करने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। कालेज प्रबंधक ई. दानिश खान ने कहा कि युवाओं को तकनीक के साथ-साथ उसकी सुरक्षा के प्रति भी सजग रहना होगा। प्राचार्या डॉ. मल्लिका निजामी ने सात दिनों की गतिविधियों की समीक्षा कर स्वयंसेवकों के अनुशासन एवं सेवा भाव की प्रशंसा की। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ.नसरे आलम, डॉ.विनेश कुमार, डॉ.भूपेंद्र कुमार शर्मा, डॉ.असमा चौधरी, डॉ.राजकुमार कौशिक आदि रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.