बलरामपुर, अगस्त 25 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवानियापुर में व्यवसायिक क्लब अन्तर्गत कक्षा नौ के तीनों सेक्शनों के विद्यार्थियों के लिए डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय सोशल मीडिया लाभ, फायदे एवं नुकसान रहा। विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विषय पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। उनकी स्पष्ट अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और विषय की समझ ने सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल तथा अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करना रहा। कार्यक्रम का संचालन शिवांगी श्रीवास्तव एवं सुजीत शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने प्रतिभागियों का उत...