सीवान, अगस्त 23 -- सीवान, एक संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और बदलती सामाजिक एवं शैक्षिक परिस्थितियों के अनुरूप विद्यालयों को सक्षम, सजग और प्रभावी बनाने में सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके रचनात्मक उपयोग से विद्यालयों की गतिविधियों, उपलब्धियों और शैक्षिक प्रयासों को समाज तक बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सकता है। ये बातें लोक शिक्षा समिति के विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम ने शुक्रवार देर शाम विद्या भारती विभाग स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला में कहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया संचार का प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में इसके सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर स्थित कृष्णचंद्र गांधी मीडिया संस्थान में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन प्रचार-प्रसार वि...