बोकारो, जून 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर गठित मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की। वीडियो संवाद के माध्यम से सभी ईआरओ, एईआरओ, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ 29 व 30 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, मतदान केंद्रों पर बीएलओ की बैठक, चुनाव पाठशाला तथा हैशटैग अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में डीईओ सह डीसी ने कहा कि सोशल मीडिया आम लोगों में जागरूकता लाने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी संबंधित पदाधिकारी इसका अधिकतम उपयोग करें, लेकिन तथ्यों की शुद्धता एवं सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। यह भी पढ़ें- 30 जून को चलेगा हैशटैग झारखंड एसआईआर सोशल मीडिया अभियान उन्होंने निर्देश दिया...