उरई, मई 30 -- उरई। संवाददाता हिंदी पत्रकारिता दिवस पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, जनपद जालौन इकाई के तत्वावधान में भव्य चिंतन संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, सोशल मीडिया के प्रभाव और डिजिटल युग की चुनौतियों पर गंभीर मंथन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व डीजीपी डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला, पूर्व सांसद डॉ. घनश्याम अनुरागी, डॉ. प्रवीण सिंह जादौन, सीडीओ कुमुदेन्द्र कलाकर सिंह, ब्रजकिशोर गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। जिलाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने कहा कि तकनीक ने अवसर बढ़ाए हैं, लेकिन सत्य और नैतिकता की कसौटी भी कठोर हुई है। मुख्य अतिथि डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया से अपुष्ट सूचनाएं तेजी से फैलती हैं। यह भी पढ़ें- उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को किया ...