मुंगेर, मार्च 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर। मुंगेर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के दिशा-निर्देश पर शुक्रवार को मुंगेर महिला एसएचओ कीर्ति कुमारी और आदर्श थाना जमालपुर के एसएचओ पंकज कुमार पासवान के सामूहिक नेतृत्व एनसी घोष उच्च विद्यालय प्लस टू स्कूल जमालपुर परिसर में महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं पर बढ़ रहे लैंगिक अपराध एवं अत्याचार की रोकथाम के लिए समाज को जागरूक करना था।मौके पर एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने नजदीकी थाना का संपर्क नंबर हमेशा अपने पास रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। जमालपुर थाना का संपर्क नंबर 9031828062 है। महिला थाना की एसएचओ कीर्ति कुम...