अमरोहा, अप्रैल 10 -- मंडी धनौरा। हीरा इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को छात्र-छात्राओं द्वारा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों एवं उसके नियंत्रण की आवश्यकता पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।प्रिंसिपल भगवानसिंह शास्त्री ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित अधिकांश सामग्री बाल मन को दुष्प्रभावित, भ्रमित और विचलित कर रही है। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सीमित और संतुलित उपयोग का संदेश दिया गया। विद्यालय के निदेशक कपिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक बनाना है, ताकि वे समय प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। इस मौके पर सुभा साहू, मनोरमा, सुमन भाटिया, कोमल यादव, नेहा शर्मा, शुभ्रा अग्रवाल आदि रहे।...