सोशल मीडिया के जरिये युवती को परेशान कर रहा दोस्त
नोएडा, मई 7 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-3 थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती पर स्कूल के समय का दोस्त जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। मना करने पर आरोपी सोशल मीडिया के जरिये परेशान कर रहा है। आरोपी ने युवती की कंपनी के ई-मेल पर मैसेज भेजकर परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से बिहार के जिला बेगूसराय की रहने वाली है। वह वर्तमान में सेक्टर-70 स्थित बहुमंजिला सोसाइटी में रहती है। स्कूल में करुणा निधि सिंह भी उसके साथ पढ़ता था। वह सोशल मीडिया, फोन कॉल और विभिन्न माध्यमों से शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। इसके संबंध में युवती के पिता ने आरोपी के पिता से भी बात की और शादी करने से इनकार कर दिया। इसके चलते वह बेगूसराय छोड़कर नोएडा आ गई और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.