नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार बढ़ती निर्भरता और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर इसके असर को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई। याचिका में फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टेलीग्राम, एक्स और स्नैपचैट जैसे मंचों में इस्तेमाल होने वाले ऐसे डिजाइन की विशेषज्ञ जांच कराने की मांग की गई, जिन्हें यूजर्स का ध्यान अधिक से अधिक समय तक बनाए रखने और उन्हें बार-बार मंच पर लौटने के लिए तैयार किया गया। यह जनहित याचिका कानून के प्रोफेसर डॉ. विकास कथूरिया ने दायर की। याचिका बुधवार को मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध हुई। हालांकि, न्यायमूर्ति करिया ने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। अब मामले को अगले बुधवार को दूसरी पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया।

य...