कोडरमा, जून 3 -- सतगावां। सतगावां थाना क्षेत्र के चाँदडीह-गया टू देवघर मार्ग पर एक विक्षिप्त व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर साझा किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ और 108 एंबुलेंस के माध्यम से उक्त व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां लाया गया। अस्पताल में उसके पैर में लगे जख्म का उपचार किया गया। इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश कुमार राम एवं थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह की उपस्थिति में घायल व्यक्ति को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- गुमशुदा बच्चे को अभाविप कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा व्यक्ति की पहचान गिरिडीह निवासी दिनेश तुरी के रूप में हुई है। बत...