कन्नौज, मार्च 7 -- कन्नौज। ईरान-इजरायल व अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध के चलते खाड़ी देशों में बने हालात को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों के बीच जनपद में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहें भी देखने को मिल रही हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी की भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिले के चार से पांच पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया, जहां ईंधन की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य पाई गई। सभी पंपों पर पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और बिक्री भी नियमित रूप से जारी है। उन्हों...