बेगुसराय, मार्च 15 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। आगामी ईद व रामनवमी पर्व में शांति एवं विधि व्यवस्था को लेकर रविवार को खोदावंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। प्रखंड प्रमुख संजू देवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सौहार्द्र के वातावरण में आपसी भाईचारा के साथ ईद एवं रामनवमी का पर्व मनाने की अपील की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के द्वारा अक्सर अफवाह फैलाकर सामाजिक समरसता बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है। इसलिए लोगों को सोशल मीडिया के द्वारा फैलायी जाने वाली भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने और इससे बचने की सलाह दी। बैठक में पूर्व मंत्री अशोक कुमार, एसआई अख्तर हुसैन, अंजलि भारद्वाज, लुकमान, पूर्व मुखिया अनिल कुमार,अब्दुल कुड्डस, तरुण कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.