श्रावस्ती, मई 9 -- श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों व शक्ति दीदियों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि अभियान के तहत चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया। सभी से सोशल मीडिया पर मजबूत पासवर्ड रखने, अंजान लोगों से दोस्ती न करने, अपनी निजी तस्वीरें साझा न करने आदि की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व महिला हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व संदिग्ध लिंक से बचाव के उपाय भी बताए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...