भभुआ, अगस्त 25 -- सोशल मीडिया का उपयोग करते समय गोपनीयता बरतें साइबर मंगलवार में पुलिस अधिकारियों ने बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय ओटीपी समेत अन्य निजी जानकारी किसी को नहीं देने की साइबर टीम ने दी सलाह भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में मंगलवार को छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए 'साइबर मंगलवार' कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिव कुमार पांडेय व संचालन डॉ. राजन सिंह ने किया। कार्यक्रम में साइबर डीएसपी नीतू सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक चौधरी और सब-इंस्पेक्टर नंदिता सिंह ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के जरूरी उपाय बताए। साइबर डीएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय गोपनीयता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।...