अयोध्या, अप्रैल 14 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संगीत एवं अभिनय कला विभाग में 'सोशल मीडिया और संगीत शिक्षा' विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सोशल मीडिया के लाभ के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। अवध विवि के शिक्षक प्रो. आशुतोष सिन्हा ने कहा कि सोशल मीडिया छात्र- छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। प्रो. प्रिया कुमारी ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल एक हद तक करना उचित है। इसे सीमित दायरे में उपयोग करना चाहिए। डॉ. अलका श्रीवास्तव ने ने सोशल मीडिया और एआई के प्रभाव के बारे में विचार साझा किए। प्रो. सुरेंद्र मिश्र ने कहा कि संगीत से हमारी समझदारी और क्षमता बढ़ती है। डॉ. अमृता मिश्रा ने कहा कि रील के जरिए संगीत नहीं सीखा जा सकता। उन्होंने बताया संगीत को सीखा नहीं जाता ग्रहण किया जाता है। ...